Site icon DHURANDHAR TIMES

हिमालयी राज्यों के मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्तराखण्ड में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री।

संवाददाता/मसूरी| उत्तर से उत्तरपूर्वी राज्यों की विकास सहित तमाम मुद्दों पर एक एक जैसी समस्याओं का सामना करने वाले देश के 11 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित उनके प्रतिनिधियों का देश में पहली बार आयोजित हुए इस तरह की परिचर्चा रविवार को मसूरी के ऐतिहासिक सवॉय होटल में शुरू हुई। राज्यों के बीच इस मंथन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही नीति आयोग और वित्त आयोग के भी सदस्य शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, आपदा व ग्रीन बोनस मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आपदा से निपटने के लिए ख़ास रणनीति तैयार की गयी| पर्यटन को बढ़ावा देने सबंधी विषयों पर विशेष जोर दिया गया| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस ऐतिहासिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान उनकी आगवानी प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की।