Site icon DHURANDHAR TIMES

-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ बसों को दिखाई हरी झंडी

????????????????????????????????????

संवाददाता/नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को हाइड्रोलिक लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरा और पैनिक बटन से लैस सौ स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने सौ अन्य बसें चालू की थीं। गुरुवार को सौ बसें चलाने के साथ दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मोडल सिस्टम (डीआईएमटीएस) द्वारा चलाई जा रही क्लस्टर बसों की संख्या अब 2000 हो गयी है। इन बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस समेत सभी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत व अन्य अधिकारी मौजूद थें।

 

????????????????????????????????????

बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि आज से 100 बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। पिछले कुछ माह में काफी बसें दिल्ली की सड़कों पर आई हैं। आने वाले समय में कई बसें और आएंगे। इससे दिल्ली में बसों की पिछले कुछ साल के जो बसों की किल्लत बनी थी, वह धीरे-धीरे दूर होगी। जिस तरह से दिल्ली को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जा रहा है, जिस तरह हमने क्रांति की है, उसे तरह दिल्ली के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को भी अतिआधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा और आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को अपने ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी गर्व होगा।

इस तरह की हैं सुविधाएं रू आँरेंज कलर की ये नई बसें 37 सीटों वाली हैं। सभी बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट है। जिससे दिव्यांग जनों को बस में सवार होने में सहूलियत होगी। इसके अलावा बस में 14 पैनिक बटन लगाए गए हैं। हर साइड में 7-7 पैनिक बटन हैं। इसके साथ ही तीन सीसीसीटीवी कैमरे अंदर लगाए गए हैं।

इन रूटों पर चलेंगी यह बसें

मुबारकपुर डबास से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन – 10

निलोठी गांव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन – 7

कुतुबगढ़ से पालिका केंद्र – 15

बकोली मंदिर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन – 7

रोहिणी सेक्टर 23 से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन – 11

उत्तम नगर से दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल – 20

लमपुर बार्डर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन – 6