Site icon DHURANDHAR TIMES

दीपालय ने शुरू किया सिटीजन जर्नलिज़्म में सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में आम नागरिकों को प्रशिक्षित करने का है उद्देश्य।


दक्षिणी दिल्ली:प्रदीप चौहान। पत्रकारिता के क्षेत्र में आम नागरिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से, द किंग्स कॉलेज, न्यू यॉर्क में मैककैंडलिस फिलिप्स जर्नलिज्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से, गैर सरकारी संस्था दीपालय, 1 सितंबर 2020 से सिटीजन जर्नलिज़्म में एक महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है।

दीपालय ने अनुभवी फेकल्टी मेंबर्स की एक टीम को इकट्ठा किया है, जो नागरिक पत्रकारिता (CITIZEN JOURNALISM) की मूल बातें, इसकी आवश्यकता, इसके दायरे, और कैसे आम नागरिक अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर रहकरसतर्क पहरेदार और द्वारपाल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और कमजोरों की आवाज बन सकते हैं, इनपर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। पाठ्यक्रम से नागरिक पत्रकारों (citizen journalists) को स्थानीय मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी कि कैसे और कहां से समाचार प्राप्त करना है और वे कौन सी घटनाएँ और उदाहरण हैं जहां उन्हें मुख्यधारा के मीडिया का फायदा हो सकता है।

फेकल्टी मेंबर्स की टीम में, रीडर्स डाइजेस्ट के पूर्व संपादक मोहन शिवानंद, पूर्व संपादक और पत्रकारिता शिक्षक सुकुमार मुरलीधरन, जाने-माने पर्यावरण विशेषज्ञ डाक्टर एस फ़ैज़ी, आरटीआई कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा, प्रसिद्ध प्रसारण पत्रकार जेनिफर अरुल, संपादक और लेखक मेरीदासन जॉन, सोशल मीडिया व्यंग्यकार-स्तंभकार चेतना कीर, संपादक विशाल अरोड़ा और पत्रकार व डॉक्यूमेंटरी फिल्म-निर्माता रीमा आनंद तथा अन्य शामिल हैं।

दीपालय के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एजे फिलिप ने कोर्स के बारे में बात करते हुए कहा कि, “जब कोई भी व्यक्ति जो स्मार्टफोन का मालिक है, एक सिटिजन जर्नलिस्ट हो सकता है, तो एक ऐसे कोर्स पर अत्यधिक बल दिया जा सकता है, जो उसे अधिक पेशेवर रूप से काम करने के लिए अत्यधिक सक्षम रूप से तैयार कर सकता है। दीपालय, द किंग्स कॉलेज, न्यू यॉर्क के मैककैन्डलीश फिलिप्स इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म के सहयोग से, सिटीजन जर्नलिज्म में इस एक महीने के कोर्स के माध्यम से इस आवश्यकता को पूरा करता है। ”

प्रख्यात नाटककार और संचार विशेषज्ञ, प्रो.ओम्चेरी एन.एन. पिल्लई, 1 सितंबर, 2020 को कोर्स का उद्घाटन करेंगे और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एम असलम इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

गौरतलब है कि दीपालय एक आईएसओ 9001: 2008 प्रमाणित गैर-सरकारी संगठन है जो आत्मनिर्भरता को साकार करने में विश्वास करता है। शहरी और ग्रामीण गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है। दीपालय 16 जुलाई 1979 को सात संस्थापक सदस्यों द्वारा शुरू किया गया था। और तीन दशकों से अधिक समय से निरक्षरता के खिलाफ धर्मयुद्ध में योगदान दे रहा है।

इन वर्षों में, दीपालय ने शिक्षा के क्षेत्र में फॉर्मल, नॉन-फॉर्मल और रेमिडियल प्रोजेक्ट्स स्थापित किये। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रजनन स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह व माइक्रो फाइनेंस जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू किये। और साथ ही साथ संस्थागत देखभाल, सामुदायिक स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण और विकलांगों के क्षेत्रों में कई परियोजनाएं स्थापित की हैं। ये परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में चल रही हैं।

ये जानने योग्य है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आम नागरिकों को प्रशिक्षित करने के महान उद्देश्य को पूरा करने में सहयोग देने वाले, मैककैंडलिश फिलिप्स जर्नलिज्म इंस्टीट्यूट का गठन 2014 में न्यूयॉर्क शहर के द किंग्स कॉलेज में किया गया था। जिसमें मीडिया में करियर बनाने के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करने का मिशन था। संस्थान पत्रकारिता सिखाता है। इंटर्नशिप की निगरानी करता है। और शीर्ष पत्रकारों के बीच नैतिक रिपोर्टिंग और लेखन के एक समुदाय को बढ़ावा देता है।