Site icon DHURANDHAR TIMES

प्रत्याशी सुमंत कुमार का ददरेजी में सभा व स्वागत■

संवाददाता/कोच/टिकारी। विधानसभा क्षेत्र के ददरेजी में महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं द्वारा टिकारी विधानसभा के चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी रहे सुमंत कुमार की उपस्थिति में एक सभा आयोजित की गई जिसमें उन्हें गर्मजोशी के साथ नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।सभा की अध्यक्षता सुरेश यादव और संचालन छात्र नेता ओमप्रकाश कुमार ने किया। सभा में बीते चुनाव में हुई हार पर समीक्षा की गई। सभा में सुमंत कुमार के स्वभाव व सरलता पर कहा कि सुमंत कुमार को बहुत कम समय में टिकारी विधानसभा के जनता की दिलों में बस गए।
सभा को सम्बोधित करते हुए सुमंत कुमार ने महागठवन्धन के नेता, कार्यकर्त्ता व जनता को धन्यवाद दिया एवं चुनाव के दौरान किये गए मेहनत पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमलोग जनता की जनहित मुद्दों को उठाते रहेंगें। अगर एक माह में एनडीए सरकार के द्वारा बिहार के युवाओं को 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेेतृत्व में टिकारी के युवायों के साथ खेत-खलिहान से लेकर सड़क तक आन्दोलन करेंगे। सभा में मुख्य रूप से सुजीत यादव, उदय यादव, प्रेम शर्मा, शशि गुप्ता, दिलीप कुमार दिलेर, उमेश यादव, प्रमोद यादव, दिनेश पासवान, मो०अमनुतुल्ला, मो कैशर रेयाज, शाहिद रजा, सुजीत चन्द्रवंशी, संगम कुमार, कौशल दास, राकेश कुमार राधे , लक्ष्मण पासवान, जाबीर, आज़म, जाषिम, सुजीत कुमार, मनजर, छोटान आदी लोग उपस्थित हुए।