संवाददाता/देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में अफसर बनने जा रहे कैडेट से पाकिस्तान जैसे शत्रु को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 306 भारतीय और 71 मित्र विदेशी जेंटलमैन कैडेट आफिसर (जेसीओ) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण करने के बाद अपने संबोधन में पाकिस्तान को ‘टेररिस्ट स्टेट’ बताते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के गुनहगार पाकिस्तान में छिपे हैं। अब वे भारतीय खुफिया और सुरक्षा बलों से ज्यादा समय तक बच नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी देश के मामले हस्तक्षेप नहीं करता लेकिन जब कोई देश पर बुरी नजर डालेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि डोकलाम मामले में भारतीय सेना के जवानों ने चीन के जवानों को धकेलकर अपना इरादा साफ कर दिया है।
एकेडमी अंडर ऑफिसर विनय को स्वार्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक से एकेडमी अंडर ऑफिसर विनय विलास गर्द को मिला। सीनियर अंडर ऑफिसर पीकेंद्र सिंह को रजत और बटालियन अंडर ऑफिसर ध्रुव मेहला कांस्य पदक से नवाजे गए। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स का सिल्वर मेडल जूनियर अंडर ऑफिसर शिवराज सिंह को मिला। मित्र राष्ट्रों के सर्वश्रेष्ठ जेंटलमैन कैडेट का अवॉर्ड भूटान के कुएजांग वांगचुक को मिला। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को मिला।

