संवाददाता/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बालवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री महाराज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार हो चाहे प्रदेश में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार दोनों ही सरकारें विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

