एकेश्वर(पौड़ी),26 अक्टूबर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के नौगांवखाल में सोमवार को भूतपूर्व सैनिकों हेतु सी.एस.डी. कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय सेना केवल एक सैन्य संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव, अनुशासन, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। हमारे वीर जवान दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनका साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों का योगदान केवल सेवा अवधि तक सीमित नहीं रहता। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक अपने अनुभव और अनुशासन से समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वीर नारियां और सैनिक परिवार भी अपने त्याग से राष्ट्रसेवा में सहभागी बनते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज
श्री महाराज ने कहा कि नौगांवखाल में प्रारंभ हो रही यह सी.एस.डी. कैंटीन इसी सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा के स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से पात्र सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा अन्य अधिकृत लाभार्थियों को निर्धारित नियमों के अंतर्गत दैनिक आवश्यक वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध होंगी।
विकास खण्ड पोखड़ा के अंतर्गत ग्राम सकनोली के शहीद मंदीप सिंह के नाम पर देवराड़ी-चलकुडिया मोटर मार्ग का नाम शहीद मंदीप सिंह मोटर मार्ग रखा गया तथा ग्राम गिंवाली में शहीद सतवीर सिंह जी के स्मारक की मरम्मत हेतु विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
किशोर कैन्थोला, संजय बमोला, लेफ्ट.ज.डी.एस. राणा जी (कमांडर स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड), ब्रिगेडियर वी0एस0 नेगी (कमांडेंट गढ़वाल राइफल) उपस्थित थे। मंच संचालन राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
1- राईफल मैन हरेन्द्र सिंह रावत ग्राम बडेथ कारगिल युद्ध में अपने साथियों की रक्षा करते हुए देश के लिए शहीद हुए। इनके पिता पूर्व सैनिक श्री मुकन्द सिंह रावत
2- सूबेदार धर्मवीर सिंह असवाल ग्राम हलाई तल्ली आपरेशन राइनो में अपने साथियों की रक्षा करते हुए देश के लिए शहिद हुए थे।इनके पत्नी के भाई श्री संजय सिंह रावत जी ग्राम सतपाली।
3- नायक वीर सिंह ग्राम ईड़ा मल्ला आपरेशन पराक्रम के दौरान देश की रक्षा के लिए ‘शहीद हुए। इनके छोटे भाई श्री किशोर सिंह नेगी
4- राईफलमैन विपिन कुमार ग्राम जैंतोली आपरेशन पराक्रम के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद हुए। इनके चाचा श्री परमानन्द चतुर्वेदी जी
5- राई०मै० श्री देवेन्द्र कुमार पोखरियाल कारगिल युद्ध दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए । इनकी बहिन श्रीमती कुसुम देवी ग्राम सालकोट
6- राई०मै० श्री बलबीर सिंह ग्राम चमेली आपरेशन विजय (कारगिल युद्ध) के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इनके भाई श्री राकेश सिंह
7- राई० मै० श्री आनन्द सिंह ग्राम सासों 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद हुए। इनके पुत्र श्री सोहन सिंह
8- राई० मै० प्रदीप सिंह ग्राम सासों आपरेशन पवन के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। इनकी माताजी श्रीमती सूमा देवी जी
9- राई०मै० दीपक रावत ग्राम मोलखाल कारगिल युद्ध दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए । इनके छोटे भाई श्री अनूप सिंह ।
10- श्री श्याम सिंह राणा ग्राम माल्ड 1965 के भारत-चीन युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद हुए। इनके छोटे भाई श्री भगवान सिंह राणा
12-सूबेदार राजे सिंह राणा ग्राम गिवाली 1971 भारत-पाक युद्ध से दौरान शहीद हुए, इनके पुत्र विक्रम सिंह
13-सुबेदार श्री श्याम सिंह नेगी ग्राम नौनी कारगिल युद्ध दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए। इनकी धर्मपत्नी श्रीमती संम्पति देवी को सम्मानित
14- राईफलमैन राजे सिंह जी 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद हुए इनकी धर्मपत्नी श्रीमती बच्ची देवी को सम्मानित
15- राईफलमैन सतवीर सिंह ग्राम गिवाली कारगिल युद्ध दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए । इनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी को सम्मानित।
16- श्री महिपाल सिंह नेगी(उम्र 92 वर्ष) ग्राम बयोवृद्ध गौरव सेनानी को सम्मानित
17- पूर्व सैनिक श्री आलम सिंह रावत जी संगठन में संस्थापक सदस्य । इनके द्वारा ग्राम सभा से जमीन उपलब्ध करवाने में सहयोग आदि का कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

