संवाददाता/हरिद्वार| उत्तराखंड के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन चर्चा में आ गये हैं। विधायक जी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दोनों हाथों में अलग अलग तरह की बंदूकें लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की सीख और निर्देश दे रहे हैं लेकिन पार्टी के विधायक शायद इस पर ध्यान नहीं देना चाहते। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी को बैट से पीटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उत्तराखंड के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन चर्चा में आ गये हैं। विधायक जी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दोनों हाथों में अलग अलग तरह की बंदूकें लहराते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं शुचिता की राजनीति का दम भरने वाली भाजपा के यह विधायक जाम भी पीते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा में हड़कंप मच गया है और पार्टी सूत्रों ने बताया है कि विधायक को अनुशासन समिति नोटिस भेज सकती है।

