Site icon DHURANDHAR TIMES

भगवत गीता संसार को धर्म के साथ-साथ कर्म का मार्ग भी प्रदर्शित करती: भया दास

संवाददाता/खेकड़ा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में गीता जयंती सप्ताह के अंतर्गत गांव लहचैडा में, गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महामंडलेश्वर संत भैया दास महाराज एवं प्रोफेसर परशुराम शर्मा अध्यक्ष उमेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते महामंडलेश्वर संत भैया दास ने कहा कि भगवत गीता संसार को धर्म के साथ-साथ कर्म का मार्ग भी प्रदर्शित करती है भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयं को पीपल कहा है और पशुओं में स्वयं को गौमाता का है उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण गीता में कहा कि वृक्षों में मैं पीपल हूं पशुओं में मैं गाय हूं मनुष्य में मैं ब्राह्मण हूं प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति विश्व का मार्गदर्शन करती आ रही है              इसमें भगवत गीता को संपूर्ण विश्व पूजनीय मानकर इसके मार्ग पर चल कर कल्याण के साथ मोक्ष प्राप्त करता है। ब्राह्मण महासभा के खेकड़ा अध्यक्ष उमेश शर्मा चन्द्रधर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था इस समय अर्जुन धर्म के मार्ग पर चलते हुए भी अपने कर्म से घबरा गया था उस समय भगवान श्री कृष्ण ने उसे गीता का उपदेश दिया और केवल कर्म करने के लिए कहा भगवान कृष्ण ने गीता में कहा कि मनुष्य का कार्य केवल कर्म करना है फल परिणाम देना उसके हाथ में नहीं है वह केवल श्री हरिः के हाथ है। समारोह में समारोह से पूर्व गांव में भगवत गीता धर्म यात्रा निकाली गई ढोल नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने धर्म की जय हो के जयघोष करते हुए धर्म यात्रा को जयघोष के साथ समारोह स्थल तक पहुंचे समारोह में अतिथि                     महामंडलेश्वर संत भैया दास जी प्रोफेसर परशुराम शर्मा को तुलसी माला, शाल, और भगवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मिलित सभी धर्मावलंबियों को भगवत गीता प्रसाद स्वरूप संत भैया दास जी ने अपने हाथों से भेंट की समारोह ब्राह्मण समाज अध्यक्ष उमेश शर्मा चंद्रधर उमाशंकर शर्मा बृजेश शर्मा मवी कला प्रोफेसर परशुराम शर्मा डॉक्टर अतुल देव शर्मा पंडित शिवराज शास्त्री चमन लाल शर्मा चेयरमैन राधेश्याम पंडित कालीचरण पंडित विकास शर्मा गोपीचंद प्रधान जी मास्टर राम प्रकाश एडवोकेट सुभाष देवेंद्र शर्मा एडवोकेट चंद्र देव शर्मा चंद्रपाल शर्मा अतर सिंह शर्मा ठेकेदार पंडित उमेश चंद सुरेंद्र शर्मा गीता दत्त अनुज कौशिक, प्रवेश शर्मा, नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, आदि धर्म प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।