
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में डीएसी ने करीब 3000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद के लिये मंजूरी दी।
भारत एक अरब डॉलर की कीमत के दो स्टेल्थ फ्रिगेट खरीद रहा है और दोनों जहाज स्वदेश निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे। अधिकारी ने बतायाए देश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल एक जांची.परखी और प्रमाणिक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है और इसे इन जहाजों पर प्राथमिक हथियार के तौर पर रखा जायेगा। अधिकारी ने बताया कि डीएसी ने भारतीय सेना के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन के लिये बख्तरबंद रिकवरी वाहन; एआरवी की खरीद की भी स्वीकृति दी। एआरवी का डिजाइन और विकास डीआरडीओ ने किया है और इसका निर्माण रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी बीईएमएल करेगी।
