Site icon DHURANDHAR TIMES

बाढ़ से निपटने के किये सभी उपाय : धरमपाल

लखनऊ/प्रेट्र : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है । स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये गये हैं ।
उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धरमपाल सिंह ने विधानसभा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘कोई हताहत नहीं हुआ है । कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के मद्देनजर सभी इंतजाम किये गये हैं।’ उन्होंने कहा कि योगी सरकार इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और एनडीआरएफ एवं जिले के अधिकारियों की समन्वय टीमें बनायी गयी हैं । बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं ।
उन्होंने कहा कि बलिया, सिद्धार्थनगर और गोण्डा में तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं । दो पुलों की मरम्मत कर दी गयी है जबकि गोण्डा के पुल की मरम्मत बारिश खत्म होने के बाद की जाएगी । स्वाति सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं दौरा किया है। सरकार और प्रशासन दोनों ही सक्रिय हैं ।
इससे पहले ने​ता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि बाढ़ पर हर साल चर्चा होती है लेकिन अनुरक्षण और अन्य कार्य आखिरी मिनट में ही होते हैं ।