संवाददाता/जौनपुर,30नवम्बर| संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जनहित शिक्षण संस्थान जलालपुर में डा.अंबेडकर और राष्ट्रवाद विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रवादी लेखक, भारत सरकार के पूर्व उप सचिव व भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मछली शहर के भाजपा अध्यक्ष राम विलास पाल, लोक सभा प्रभारी संतोष पटेल, गुलाब सरोज पूर्व विधायक, लाल बहादुर यादव (संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ) व अन्य बुद्धिजीवी लोग रहे|
सभी वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान की चर्चा की, अपने भाषण में बसंत कुमार ने बताया कि अर्थशास्त्री कानून विद डा.अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमन्त्री बनते तो भारत का विभाजन न होता और यदि होता भी तो सभी मुस्लिम पाकिस्तान चले गए होते और आज भारत में हिंदू-मुस्लिम विवाद ही न होता, भारत निर्गुट का राग अलापने की जगह अमेरिका ग्रुप के साथ होता और भारत पचास साथ के दशक में ही आर्थिक महाशक्ति बन गया होता और यू एन सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बन गया होता तथा विकसित भारत में आरक्षण को दस वर्ष के बाद लागू रखने की अवश्यकता ही न पड़ती, लोगो ने गुलाब सरोज की इस आयोजन की सराहना की !

